उदय घाटगे की भतीजी के विवाह समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे मानव संशाधन विकास राज्यमंत्री तथा सूचना तकनीकी राज्यमंत्री संजय धोत्रे एवं हरियाणा के पूर्व गर्वनर कपतान सिंह सोलंकी
घाटगे परिवार के शादी समारोह में भारत की जानीमानी हस्तियों ने की शिरकत ।
ग्वालियर। जीनियस इंटरनेशनल स्कूल एवं जीआइसीटीएस काॅलेज के चेयरमेन उदय घाटगे के भ्राता स्व. गजेन्द्र घाटगे की सुपुत्री विशाखा संग अभिषेक की शादी समारोह का कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 2 बजे से देर रात तक चला। जिसमें एक के बाद एक भारत की कई जानीमानी हस्तियों का आना शुरू होगया। विवाह समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे मानव संशाधन विकास राज्यमंत्री तथा सूचना तकनीकी राज्यमंत्री संजय धोत्रे एवं हरियाणा के पूर्व गर्वनर कपतान सिंह सोलंकी, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, हाॅकी इंडिया के उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह तोमर, केबीनेट मंत्री अशोक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश अग्रवाल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पूर्व सभापति लालसिंह जादौन, विधायक भारत सिंह, मराठा समाजसेबी बालखाण्डे के अलावा, पुलिस अधिकारी, मीडिया जगत, प्रशासनिक अधिकारीयों के अलावा शहर की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की