ग्वालियर में नया बाजार स्थित तक घर की खुदाई के दौरान जमीन धंसने से एक मजदूर की मौत पांच घायल

एंकर- निर्माणाधीन मकान मैं अवैध रूप से बनाए जा रहे तलघर की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में 5 मजदूर घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामला ग्वालियर का है इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है।


वीओ- शहर के नया बाजार स्थित गणेश कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे तलघर निर्माण के दौरान दीवार गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मलबे में दबने से 5 मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची कंपू थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां एक मजदूर राजकुमार और पप्पू की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में पिंकी प्रजापति नाम के मजदूर की मौत हो गई है।
मृतक मजदूर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे में मकान मालिक और ठेकेदार की लापरवाही है। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।जबकि कंपू थाना पुलिस का कहना है।कि मकान किसी गिर्राज गोयल का है। निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार महेंद्र सिंह मजदूरों को लेकर आया था। अभी फिलहाल हम मजदूरों को बेहतर इलाज दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। बाद में जो भी तथ्य सामने आएंगे ।उस हिसाब से अपराध कायम किया जाएगा।





Popular posts
ग्वालियर के 17 साल के लड़के ने लगाया अमीरों को 15 करोड़ का चूना
Image
गवालियर सागर और जबलपुर के कमिश्नर को हटाया गया
Image
शहडोल में खदान धंसने से छह लोगों की मौत 4 घायल
Image
शिवराज सिंह ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
Image
<no title> सुबह पत्नी शाम को पति ने फांसी लगाकर दी जान
Image